April 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राज्य के सरकारी स्कूलों में 275 नये कमरों के निर्माण के लिए 8.25 करोड़ रुपए जारी

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा आज राज्य के सरकारी स्कूलों में 275 नये कमरों के निर्माण के लिए 8.25 करोड़ रुपए जारी किये गए। आज यहां जारी प्रैस बयान में शिक्षा मंत्री ने बताया कि नाबार्ड के 27 बी प्रोजैक्ट के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों के 274 सरकारी स्कूलों में 275 नये कमरों के निर्माण के लिए कुल 8.25 करोड़ रुपए की राशि सम्बन्धित ज़िला शिक्षा दफ्तरों के खातों में सीधी भेज दी गई है। उन्होंने समूह ज़िला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को हिदायत की कि मानक के साथ कोई समझौता न किया जाये और काम सही तरीके से तय समय के अंदर मुकम्मल किया जाये।

स. परगट सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने के लिए वचनबद्ध है। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के इलावा गुणात्मक शिक्षा पर ज़ोर दिया गया। स्मार्ट क्लास रूम बनाने के साथ-साथ अध्यापकों की भर्ती भी की गई जिसके चलते पंजाब पी.जी.आई. स्कोर में भारत नंबर वन राज्य बना। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्षेत्र में आने वाले समय में और भी प्रयास करेगा।


Share news