February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर के ई.एस.आई. हॉस्पिटल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर के ई.एस.आई. हॉस्पिटल में आज बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और स्टाफ ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर अस्पताल की एम.एस. डॉ. वंदना सग्गर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ एस.एम.ओ. डॉ. नमिता घई, एस.एम.ओ. डॉ. अरुण वर्मा, एस.एम.ओ. डॉ. गगनदीप, सी.पी.ओ. धर्मेन्द्र, पी.ओ. नवीन भारती, तथा एन.एस. श्रीमती सुमन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

डॉ. वंदना सग्गर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और कहा कि आज का दिन हमें न केवल आज़ादी की अहमियत का एहसास कराता है, बल्कि हमें यह भी प्रेरणा देता है कि हम समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। पूरे अस्पताल परिसर में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता और प्रगति को बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।


Share news