जालंधर ब्रीज: जालंधर भाजपा कार्यालय में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने की।
कार्यक्रम में कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल-17 के प्रधान जॉर्ज सागर अपने साथियों सहित विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से माहौल को देशभक्ति और जोश से भर दिया।
समारोह में कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा के महामंत्री राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत मक्कड़, जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत गोल्डी शामिल थे। सभी ने मिलकर राष्ट्रध्वज तिरंगे को लहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
दे
शभक्ति के इस उत्सव में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और लड्डू बांटकर मुंह मीठा करवाया। पूरे वातावरण में तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति का उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
इस अवसर पर विपन सभरवाल, मनोज अग्रवाल, नरेश वालिया, हैप्पी गुरमीत लाल, मीना राणा (पूर्व सरपंच), सोनू जमशेद, रामचंद्र समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान