April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

दोआबा कॉलेज का 65वां दीक्षांत समारोह,कल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 552 छात्रों को देंगे डिग्री

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर कल यहां जालंधरके दोआबा कॉलेज के छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। अनुराग सिंह ठाकुर, जो कॉलेज के 65वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि हैं, सत्र 2017-18,2018-19 और 2019-20 के लगभग 552 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे और दीक्षांत भाषण भी देंगे।

चंद्रमोहन- अध्यक्ष, दोआबा कॉलेज प्रबंधक समिति अध्यक्षीय भाषण देंगे। तथा प्राचार्य डॉ. प्रदीप भंडारी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। दोआबा कॉलेज जालंधर उत्तर भारत का एक बहुआयामी सह-शैक्षिक प्रतिष्ठित स्नातकोत्तर संस्थान है।जिसमें विगत 81 वर्षों से अधिक समय से इस क्षेत्र में गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रहीं है। कॉलेज को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, द्वारा 2017 में डी बी टी स्टार कॉलेज का दर्जा प्रदान किया गया है। कॉलेज ने जालंधर के पहले परिसर सामुदायिक रेडियो – राबता 90.8 मेगाहर्ट्ज – को अपने यहां स्थापित करके एक अलग मुकाम हासिल किया है। जिसे भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित किया गया है।


Share news

You may have missed