
जालंधर ब्रीज: (फाजिल्का) पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से कोका कोला के सहयोग से कोविड-19 से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दिनों फाजिल्का जिले में 4 ट्रक एप्पल जूस वितरित करने के बाद अब फिर से दोनों संगठनों ने दो ट्रक एप्पल जूस जिला प्रशासन को कोरोना प्रभावितों और कोरोना योद्धाओं में वितरित करने के लिए चंडीगढ़ से भेजे हैं। यह सारे प्रयास पीएचडी चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चैप्टर के चेयरमैन एवं मूल रूप से फाजिल्का निवासी करण गिलहोत्रा की ओर से किए जा रहे हैं। वह पहले भी अपने संगठन के जरिये फाजिल्का के लिए कुछ न कुछ विशेष करते रहते हैं।
वीरवार को भेजे गए एप्पल जूस के ट्रकों को जिला प्रशासन की मार्फत वितरित करने के लिए जिले के डिप्टी कमिश्नर अरविंद पाल सिंह संधू को भेंट किए गए। यह जूस जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से संचालित साढ़ी रसोई में भोजन के लिए आने वाले लोगों को मुहैया करवाया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन कोविड-19 में कोरोना महामारी से युद्ध लड़ रहे डाक्टरों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व एनजीओ सदस्यों में वितरित किया जाएगा। डीसी श्री संधू ने इसके लिए करण गिलहोत्रा व पीएचडी चेंबर आफ कामर्स के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार प्रकट किया है।
वहीं इस बारे में करण गिलहोत्रा ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा ही यही रहा है कि संगठन की मार्फत और सरकार के जरिये ज्यादा से ज्यादा लाभ वह अपने गृह क्षेत्र के लोगों को दे सकें, उन्होंने तो बस अपने लोगों के प्रति बनती जिम्मेवारी निभाई है और भविष्य में भी निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सारा उद्योग जगत यही प्रार्थना कर रहा है कि जल्द से जल्द पंजाब ही नहीं पूरे देश और विश्व में कोरोना के चलते बेपटरी हो चुकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आए और लोग पहले की तरह मिलजुल कर रहें। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक सुरेंद्र ठकराल हैप्पी, एडवोकेट सुभाष कटारिया, मनीष कटारिया, शशिकांत, सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी के कोषाध्यक्ष मनोज नागपाल, रेडक्रास सोसायटी के सचिव सुभाष अरोड़ा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया