जालंधर ब्रीज: सेंट्रल जेल कपूरथला में जेल प्रशासन द्वारा बैरकों की अचानक जांच दौरान 4 मोबाइल फोन, 2 बैटरी और चार्जर आदि बरामद किए गए। जेल सुपरडैंट स. इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (जेल) पंजाब द्वारा जारी आदेशों के चलते बैरकों की लगातार चैकिंग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन ने बैरक नंबर दो के बाथरूम से एक लावारिस मोबाइल फोन चार्जर सहित बरामद किया है। इसके इलावा बैरक नंबर 1 की तलाशी दौरान आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह से मोबाइल फोन, 2 बैटरियां और आरोपी गुरपिंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह से 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
स.धालीवाल ने बताया कि हाई सिक्योरिटी जोन में तलाशी के दौरान आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ रिक्की पुत्र कश्मीर सिंह से एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि जेल में मोबाइल फोन के प्रयोग को रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्य अधिकारी थाना कोतवाली जिला कपूरथला को पत्र लिखा गया है।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील