जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) द्वारा अपने दफ़्तर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 17 उम्मीदवारों का रोजगार के लिए चुनाव किया गया।
इस संबंधी रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप में आईसीआईसीआई बैंक ने पहुँच की और 31 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 17 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।
उन्होंने कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो समय-समय पर इस तरह के प्लेसमेंट कैंप लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि अगला प्लेसमेंट कैंप बुधवार 18 जनवरी को डीबीईई में लगाया जा रहा है । जिसमें कॉस्मो टाटा कंपनी के अकाउंट मैनेजर, एचआर मैनेजर, इंश्योरेंस मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, सेल्स मैनेजर और ग्राहक एडवाईज़र के पदों पर उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन शैक्षणिक योग्यता वाले युवा इसमें भाग ले सकते है।
उन्होंने युवाओं से रोजगार के अधिक से अधिक अवसर के लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो से संपर्क करने का आग्रह किया।इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नं. 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया