जालंधर ब्रीज: नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत लोगों द्वारा दिखाई जा रही भारी उत्साह को देखते हुए इस स्कीम की अवधि में 15 दिन का और विस्तार कर दिया है।
अब बिना पेनल्टी और ब्याज के जमा करवा सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स
जो शहरवासी पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा पाए थे, वे अब आगामी 15 दिनों तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी पेनल्टी और ब्याज के जमा करवा सकते हैं।
नगर निगम होशियारपुर की ओर से इस अवधि के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर हर दिन (शनिवार और रविवार सहित) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुले रहेंगे। श्रीमती मट्टू ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील