February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिला प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा 15 दिवसीय ‘आयुष्मान भव’ अभियान

Share news

जालंधर ब्रीज: स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2023 तक एक पखवाड़े का ‘आयुष्मान भव’ अभियान चलाया जा रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उक्त अभियान के तहत तीन विषयों पर आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला एवं आयुष्मान सभा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान आपके द्वार’ के तहत योग्य परिवार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत पंजीकरण करवा सकेंगे और इन परिवारों को 15 दिनों की अवधि के भीतर इस योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान मेला’ के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की जरूरी जांच और इलाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को ‘आयुष्मान सभा’ ​​के तहत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के दौरान गैर संचारी रोग, टीकाकरण, टी.बी. आदि से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके इलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ अभियान सुनिश्चित किया जायेगा और रक्तदान कैंप लगाने के साथ-साथ मानव अंग दान करने का भी संकल्प लिया जायेगा।

डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा एवं डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. ज्योति को जिले में पन्द्रह दिवसीय संचालित होने वाली इन विभिन्न गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।


Share news