February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के 13 कैडिट एन.डी.ए. और आई.एम.ए. में हुए शामिल

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ. पी.आई.), एस.ए.एस.नगर (मोहाली) के 13 कैडिट पिछले महीने इंडियन मिलटरी अकैडमी (आई. एम. ए.), नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन. डी. ए.) और तकनीकी दाखि़ला स्कीम ( टी. ई. एस.) जैसी रक्षा अकादमियों में शामिल हुए हैं। कैडिट मनप्रीत सिंह टी.ई.एस. एंट्री के लिए चुने गए चोटी के 20 उम्मीदवारों में शामिल है। 

इन कैडिटो को बधाई देते पंजाब के रोजग़ार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन 13 कैडिट चुने जाने के साथ इस इंस्टीट्यूट के अब तक कुल 216 कैडिट अलग-अलग सर्विस प्रशिक्षण अकादमियों  में शामिल हो चुके हैं। इस संस्था के 141 पूर्व कैडिट भारत की रक्षा सेवाओं में बतौर कमिशनड अधिकारी नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में जाने के इच्छुक पंजाब के बेटियां- बेटोंं के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़े गौरव की बात है कि 52 प्रतिशत की चुनाव दर से यह संस्था देश में अपनी किस्म की सबसे सफल संस्था है। अमन अरोड़ा ने कहा कि यह कैडिट देश का गौरव साबित होंगे। महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान ( सेवामुक्त) ने कैडिटें को ड्यूटी प्रति समर्पण और पंजाब के सपूत और देश के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया।


Share news