
जालंधर ब्रीज: भाजपा लीगल सेल पंजाब के प्रभारी एन.के. वर्मा ने बताया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “11 साल बेमिसाल” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पूरे पंजाब में “प्रोफेशनल मीट” आयोजित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत वकीलों, डॉक्टरों, सीए, शिक्षकों सहित विभिन्न पेशेवर वर्गों से संवाद किया जा रहा है, और अब तक 15 जिलों में सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य कांग्रेस के 60 वर्षों के कुशासन और भाजपा के 11 वर्षों के सुशासन के बीच का स्पष्ट अंतर समाज के जागरूक वर्गों तक पहुंचाना है।
वर्मा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद जो विभाजन हुआ, आपातकाल जैसी लोकतंत्र विरोधी घटनाएं घटीं, और 2G, कोयला, कॉमनवेल्थ जैसे घोटालों से देश को लूटा गया – ये सब कांग्रेस की सत्ता-लोलुप नीतियों और संवैधानिक दुरुपयोग की देन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1857 की क्रांति के बाद ब्रिटिश सत्ता को बचाने के लिए एक “सेफ्टी वाल्व” के रूप में की गई थी, जिसके कारण भारत को 50 वर्ष अतिरिक्त गुलामी सहनी पड़ी।
वर्मा ने जोर देकर कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने 1975 में आपातकाल लगाकर प्रेस, न्यायपालिका और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया। लाखों निर्दोष नागरिकों को जेल में डाला गया और ज़बरन नसबंदी जैसे अमानवीय कदम उठाए गए। विडंबना यह है कि वही कांग्रेस आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर “संविधान खतरे में है” का नारा देती है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी कांग्रेस ने राज्यों की लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने के लिए 88 बार राष्ट्रपति शासन केवल इंदिरा गांधी के शासनकाल में हुआ।
उन्होंने कहा, “देश की जनता अब जान चुकी है कि संविधान को असली खतरा उनसे है, जिन्होंने उसे बार-बार सत्ता के औजार की तरह इस्तेमाल किया।” एन.के. वर्मा ने कहा कि इसके विपरीत भाजपा सरकार ने बीते 11 वर्षों में जनकल्याण, राष्ट्रनिर्माण और पारदर्शी शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं – आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान, जनधन योजना – ने समाज के सबसे कमजोर वर्गों को संबल और सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के तहत आज छोटा से छोटा व्यक्ति भी डिजिटल हों गया है हार्वेक के पास मोबाइल है हर कोई पैसे का लें दें मोबाइल की ऐप से करता है, मेक इन इंडिया और “मेक फॉर वर्ल्ड” जैसे अभियानों ने भारत को आत्मनिर्भरता के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक शक्ति में बदला है।महिलाओं, युवाओं ओर बजुर्गो के लिए हर नल में जल, शौचालय, गैस, लखपति दीदी योजना, मुद्रा लोन ओर न जाने क्या क्या।
कोविड महामारी के समय भाजपा सरकार की तत्परता की सराहना करते हुए वर्मा ने कहा कि न केवल देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन और राशन मिला, बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन मैत्री के तहत सहायता देकर भारत ने विश्व में मानवता की मिसाल पेश की, 70 करोड़ लोगों को फ्री राशन।
उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-गाज़ा संकट और ईरान जैसे क्षेत्रों से भारतीयों को सुरक्षित निकालना भारत की वैश्विक कूटनीतिक सफलता का प्रमाण है। अब भारत वो भारत नहीं है, इस सरकार ने सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार, “मिशन सिंदूर” के अंतर्गत आतंकियों पर पाकिस्तान के 100 किमी अंदर जाकर कार्रवाई की – जिसमें बेटियों को भी पूरा समान मिला उन्हें इस मिशन की कमांड सौंपना – भारत की सैन्य और सामाजिक शक्ति को दर्शाता है।
वर्मा ने बताया कि S-400, आकाश मिसाइल, तेजस, हैमर बम जैसे स्वदेशी रक्षा उपकरण अब दुनिया भर में भारतीय वैज्ञानिक कौशल और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बन चुके हैं। आज देश में नए AIIMS, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, वंदे भारत जैसी ट्रेनें और भारतमाला जैसे एक्सप्रेसवे राष्ट्र के विकास की गति को नई दिशा दे रहे हैं। भारत का निर्यात बढ़ा है, विदेशी निवेश में वृद्धि हुई है और भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यही सब इस देश वासियों को बताने के लिए पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में “प्रोफेशनल मिट” के कार्यक्रम करवाए जा रहे है ।
वर्मा ने अंत में कहा कि जब भाजपा सरकार 11 वर्षों में इतने ठोस परिवर्तन कर सकती है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों में देश को क्या दिया? उन्होंने कहा, “जवाब है – विभाजन, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, संवैधानिक दुरुपयोग और वंशवाद।” उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान न केवल सच्चाई को सामने लाने का माध्यम है, बल्कि यह देश को एक सक्षम, स्वाभिमानी और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने वाली विचारधारा का जनजागरण भी है। भारत अब केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक विचार है – और इस विचार को साकार करने की राह, भाजपा के राष्ट्रवादी और पारदर्शी नेतृत्व से होकर ही निकलेगी।
More Stories
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया लम्मे से संधमा लिंक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
नगर निगम टीम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम के लिए जांच
बर्लटन पार्क में लगने वाले पटाखा बाजार के लिए नई जगह की जाएगी निर्धारित