जालंधर ब्रीज: कपूरथला ज़िला जल जीवन मिशन के अंतर्गत 100 प्रतिशत घरों को पीने वाला पानी के लिए ऐफ.ऐच.टी.सी. कनैक्शन देने वाला ज़िला बन गया है। डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने बताया कि ज़िले के देहाती क्षेत्रों में लगभग 1.11 लाख घरों को पीने वाले पानी के लिए टूटी कनैक्शन दिए गए हैं जोकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2024 तक हर घर को पीने वाला पानी मुहैया करवाने का लक्ष्य था, जिसको कपूरथला ज़िले ने प्राप्त कर लिया है।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत देहाती क्षेत्रों में सारी आबादी को पीने वाला पानी मुहैया करवाने का लक्ष्य था, जिसके अंतर्गत तकनीकी सहायता के साथ पानी की गुणवत्ता पर भी नज़र रखी जाती है। इसके इलावा पहले पानी की स्पलाई वाली पाईपों की मुरम्मत, संभाल के साथ-साथ पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए भी यत्न किये जा रहे हैं। डिप्टी कमिशनर ने ज़िला निवासियों को इस उपलब्धी पर मुबारकबाद देते यह भी अपील की कि वह पानी का प्रयोग ठीक प्रकार से साथ करे और पानी के प्राकृतिक स्रोतों को गंदा होने से बचाए ।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार