सीजीएसटी लुधियाना ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ₹93 करोड़ की जीएसटी वसूली की
जालंधर ब्रीज: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), लुधियाना के अधिकारियों ने एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर के विरुद्ध चल रही जांच के दौरान ₹10 करोड़ की राशि की वसूली की है।
यह जांच विकास प्रयोजन हेतु दीर्घकालिक पट्टे पर ली गई भूमि के संबंध में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को अदा किए गए अग्रिम पट्टा प्रीमियम पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज़्म (आरसीएम) के अंतर्गत वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के कथित गैर-भुगतान से संबंधित है। जांच की अवधि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक की है।
जांच के दौरान करदाता द्वारा अपनी जीएसटी देयता के विरुद्ध स्वेच्छा से ₹10 करोड़ की राशि इलेक्ट्रॉनिक नकद लेजर के माध्यम से जमा करवाई गई।
कर अनुपालना को प्रोत्साहित करने वाले पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के अपने प्रयासों के तहत, केंद्रीय जीएसटी, लुधियाना द्वारा विभिन्न प्रवर्तन उपाय अपनाए जा रहे हैं, जिनके परिणामस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ₹93 करोड़ की जीएसटी वसूली की जा चुकी है।
मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ