March 3, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी

Share news

जालंधर ब्रीज: देहरादून! होली के पावन पर्व के अवसर पर पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय, अध्यक्ष, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गुवाहाटी ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों, चिकित्सा समुदाय तथा विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की प्रेरणा देता है।
प्रो. डॉ. संजय ने सभी से अपील की कि होली का उत्सव सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएँ। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें, पानी की बचत करें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

उन्होंने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में चलाएँ। नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है, अतः त्योहार के दौरान स्वच्छता, संतुलित आहार, सावधानी तथा जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का विशेष ध्यान रखें। अंत में उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।


Share news