February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर द्वारा धान के पराली प्रबंधन के लिए सहकारी सभाओं के पास उपलब्ध मशीनों का उपयोग करने की अपील

Share news

जालंधर ब्रीज:  डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान की पराली के उचित रख-रखाव के लिए वे सहकारी विभाग में उपलब्ध कृषि यंत्रों का प्रयोग करके धान की पराली को खेतों में ही जोत दें ताकि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति और पर्यावरण को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान जिले की 92 सहकारी सभाओं को 285 मशीनें पर सब्सिडी दी जा चुकी है और 39 पंचायतों को 103 विभिन्न मशीनें पर सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जा चुका हैं। उन्होंने सहकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग में उपलब्ध मशीनों का भरपूर उपयोग सुनिश्चित करें ताकि धान की पराली को आग लगाने से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि धान की पराली प्रबंधन के लिए इन मशीनों की समय पर मरम्मत करवाते हुए छोटे एवं मध्यम किसानों को ये मशीनें किराये पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न मशीनों का किराया और दरें तय कर दी गई हैं और सहकारी सभाओं को किसानों को ये मशीनें उपलब्ध कराने और उनका रिकॉर्ड भी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायतों का यह भी कर्तव्य है कि वे गांव के जरूरतमंद किसानों को पराली संभालने वाली मशीनें उपलब्ध कराएं और अपने गांव में ज़ीरो बर्निंग के लक्ष्य को प्राप्त करें।
कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिले भर में पराली न जलाने से संबंधित वैनों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. नरेश कुमार गुलाटी ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान 750 से अधिक रजिस्टर्ड किसान समूहों से लगभग 2500 मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई हैं और प्रत्येक ब्लॉक में दो सुपर सीडर महिना मौजूद भी हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे ब्लॉक कृषि कार्यालयों से संपर्क स्थापित करते हुए इन मशीनों को निर्धारित दर पर प्राप्त कर पराली का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें।


Share news