जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की सर्दी और धुंध बरकरार रहने के कारण राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी 2023 तक छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं। यह जानकारी पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं। आंगनवाड़ी वर्करों द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार समूह लाभार्थियों को टेक होम राशन दिया जाएगा।
छुट्टियों के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर/हैल्पर पहले की तरह आंगनवाड़ी केंद्रों में अपनी ड्यूटी निभाएंगे। गौरतलब है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियों में वृद्धि मौसम के खऱाब होने के कारण की गई हैं।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान