इंग्लैंड पर भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत की सराहना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि भारतीय टीम शानदार है क्योंकि टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी इंग्लैंड की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया।
टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के दौरान विशेषकर शूटआउट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे टीम पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व का पल है क्योंकि खिलाड़ियों ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सफलता की नई कहानी लिखेगी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि समूचा देश इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान बहाल होगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय हॉकी टीम के नायकों का स्वर्ण पदक लेकर घर लौटने पर उनका शानदार स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन